सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुनो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, तुम्हें दोबारा आना होगा...

सुनो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव,

तुम्हें दोबारा आना होगा...


सुनो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव,तुम्हें दोबारा आना होगा...

बागी, बगावत और नागरिक अधिकारों का,फर्क इन्हें बताना होगा...
बताना होगा अधिकार मांगना,
गलत नहीं सही बात है...
इनके मन में भी,
देशप्रेम का भरा जज़्बात है...
बताना इन्हें इतना जु़ल्म करना ठीक नहीं,
शांत प्रदर्शनकारी आवाम मांग रही हक, भीख नहीं...
बताना इन्हें,
इस बार किसानों की सेना आई है...
जिनकी हरित क्रांति के बल पर तूमने,
विश्व में अपनी जगह बनाई है...
समझाना कि अब अंग्रेजी शासन नहीं,
तब थे सिर्फ कुछ ही योद्धा...
अब है लाखों भगत सिंह,
डर कर पीछे हटने वाला एक नहीं

Insta ID :- https://www.instagram.com/ruchikasachdeva_
LIKE COMMENT SAVE SHARE

Editing: Self
Give credits if you repost

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

We Support Farmers

ये आंसू नहीं सैलाब है  जो बहना भी जानते हैं और बहाकर ले जाना भी यह नीचे  गिरती नदी नहीं  दिल की आह से आया सैलाब है जो  तबाह कर देगा  तेरी  'मैं' और तेरा 'सब' © Penned by : IG/@ruchikasachdeva_ #rakeshtaket #farmersprotest #supportfarmers

The Quirky Wallflower and the Silent Bumble Bee by Nazam Riar

किताब: द क्वरकी वॉल फ्लावर एंड साइलेंट बंबलबी लेखिका:  नज़म रिआर  नज़म रिआर जी की किताब "द क्वरकी वॉल फ्लावर एंड साइलेंट बंबल बी"   मुझे  नज़म रिआर जी से तोहफे में मिली है। किताब मेरे बहुत ही अज़ीज दोस्तों वनिता खन्ना व उनके पति जे बी सिंह अटवाल मेरे लिये दोस्ती का फर्ज समझ कर लेखिका से पर्सनल मैसेज लिखवा कर लाये। शायद वे दोनो जानते थे कि मेरे लिये एक औरत और एक इन्सान होने के रूप मे यह एक बेहद अच्छा तोहफा सिद्ध होगा। यह किताब किस बारे में बात करती  है ?  दर्द भरे दिलों की खुद को गमों से उबारने की औरत के सशक्तिकरण की जिन्दगी में प्यार की अहमियत की बाहरी दुनिया में खुशियां ढूंढने की ब्जाय खुद के भीतर खुशियां तलाशने की किताब के कुछ ही पन्ने पढ़ पायी हुं मगर खुश हुं कि मेरे लिये किसी ने ऐसा बेहतरीन तोहफा लिया । 🙏 यह मेरे लिये या औरतों के लिये ही नही, किसी भी व्यक्ति के लिये खास तोहफा हो सकता है जो जिन्दगी में कई सवालों से घिरा है। किताब का पूरा रिवयू जल्द ही सांझा करूंगी। वनिता खन्ना व जे बी सिंह अटवाल ने लेखिका के साथ कुछ पल सांझा किये जिन्हे उन्होन...

शब्दों की निशब्द भावनाओं को पढ़ने की कोशिश

  इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में हम सब बहुत कुछ सीख पाते हैं और काफी कुछ नही। कुछ जिन्दगी सीखा देती है कुछ लोग। मगर मेरे साथ इस सफर में मैं लायी हुं किताबों की दुनिया से कुछ ऐसी बातें जो शायद हम सबको कई हजारों जिन्दगियों के सबक सीखा देगी। बिना वो जिन्दगी जीयें, किताबों के शब्द आपको एक नयी दुनिया में ले जायेंगें  मेरी पढ़ी हर किताब को आप भी पढ़ा हुआ महसूस करेंगे। मेरे इस सफर का आप भी हिस्सा होंगे। इस नये साल में शब्दों के पीछे छुपी निशब्द भावनाओं को पढ़ने की कोशिश कर रही हूँ ।  किताबों की दुनिया से रूचिका सचदेवा